Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

20 हजार की उधारी बनी मौत की वजह: रकम वापस मांगने पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

20 हजार की उधारी बनी मौत की वजह: रकम वापस मांगने पर युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में महज 20 हजार रुपये के लेनदेन ने एक युवक की जान ले ली। शाही नाका निवासी आयुष साहू (26 वर्ष) की उसके ही परिचितों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

संजीवनी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आयुष साहू ने अपने एक दोस्त को 20 हजार रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने आयुष पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदेही आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला केवल पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ा सामने आया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button