भोपालमध्य प्रदेश

छोला मंदिर क्षेत्र में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

छोला मंदिर क्षेत्र में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल,यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान लीलाधर चौधरी के रूप में की है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान होने के बाद जब इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई, तो घर में मातम छा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक आखिरी बार कब और किसके साथ देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button