कटनी

डिलीवरी के पहले पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर, देवेन्द्रनगर पुलिस ने की कार्रवाई, 2 आरपियों से 7 पेटी अवैध शराब बरामद

पन्ना, यशभारत। पन्ना जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वन्दना चौहान एवं समस्त एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी तारतम्य में देवेन्द्रनगर थाना प्रभारी सन्तोष यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से दौउवन टोला से गुखौर की ओर अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हई जहां मुखविर सूचना के आधार पर घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम ने जयकुमार कुशवाहा पिता रामकुमार कुशवाहा निवासी ग्राम गुखौर एवं विक्रम कुशवाहा पिता जयकुमार कुशवाहा निवासी ग्राम गुखौर थाना देवेन्द्रनगर को मोटरसाइकिल सहित अभिरक्षा मे लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 6 पेटी अवैध देशी शराब एवं 1 पेटी इग्लिश गोवा अवैध शराब लगभग कुल 63 लीटर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रूपए है। मामले में देवेन्द्रनगर थाने में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर संतोष सिंह यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी यादव, धीरेंद्र सिंह, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, सत्येंद्र बागरी, आरक्षक बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, रोहित शिवहरे, महिला आरक्षक दिव्या सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button