मध्य प्रदेशराज्य

सलमान खान ने की अंधाधुंध फायरिंग : पुलिस ने ब- मुश्किल बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर…

Table of Contents

रीवा|रीवा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सलमान खान ने हाथ में कट्टा लेकर सरेआम गांव के युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और फिर गांव के लोगों ने उसे दबोच कर इस कदर पीटा की अंत में पुलिस को आरोपी की जान बचानी पड़ी।

यह हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से सामने आया है….. जहां लौर थाना क्षेत्र के डिघवार मोड पर इब्राहिम उर्फ सलमान खान ने रास्ता रोककर गांव के अनिकेत सिंह उर्फ धीरू सहित उनके साथियों पर अंधाधुंध फायर कर दिया लेकिन गोली सर के ऊपर से निकल गई।

आपको बता दे की इब्राहिम उर्फ सलमान खान… जिसके ऊपर लौर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करने… 376 और पोक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

जिस पर पुलिस ने इस व्यक्ति को मार्च 2025 में गिरफ्तार किया था लेकिन यह व्यक्ति फरवरी 2026 में जमानत पर बाहर आ गया।

इसी मामले में इब्राहिम उर्फ सलमान खान का विवाद गांव के ही अनिकेत सिंह उर्फ धीरू से चल रहा था, यह घटना उस समय सामने आई जब अनिकेत सिंह मंदिर जा रहे थे।

तभी इब्राहिम उर्फ सलमान रास्ता रोककर विवाद करने लगा और अचानक कट्टे से फायर किया। अनिकेत ने जमीन पर लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

आरोपी दोबारा फायर करने ही वाला था कि शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए। गांव वालों की भीड़ देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी।

मामले की जानकारी पुलिस को लगी, इसके बाद तत्काल पुलिस पहुंची और गांव वालों के कब्जे से इस व्यक्ति को छुड़ाया और फिर इसे थाने लेकर आए, फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button