जबलपुरमध्य प्रदेश
घर में सो रहा था युवक, 20 हजार का मोबाइल हो गया पार

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल थाना अंतर्गत आमनपुर में एक घर में सो रहे एक युवक का शातिर चोर बीस हजार का मोबाइल पार कर, रफूचक्कर हो गए। जब सुबह युवक उठा तो दरबाजा खुला हुआ था। जिसके बाद पीडि़त ने आसपास पता किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो थकहार कर थाने मेंं शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दीपक सोनी पिता गोपाल सोनी 28 वर्ष ने पुलिस को बताया कि वह गंगा सागर रोड आमनपुर का निवासी है। दरमियानी रात जब वह सो रहा था, तब उसके घर के अंदर से बीस हजार का मोबाइल पार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।







