अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस का आंदोलन, 16 मार्च को संसद घेराव का ऐलान

अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस का आंदोलन, 16 मार्च को संसद घेराव का ऐलान
यश भारत भोपाल। अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के विरोध में इंडियन यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 16 मार्च को नई दिल्ली में संसद का घेराव किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील का सबसे ज्यादा नुकसान देश के किसानों को होगा, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कुंभकरण की नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को जगाना हमारा फर्ज है। उन्होंने बताया कि संसद घेराव कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। यूथ कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने किसानों के हितों की अनदेखी की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।







