
गिरा 50 साल पुराना पेड़, महिला समेत 6 घायल, छात्रा गंभीर

ग्वालियर। मुरार के हुरावली रोड पर पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महिला सहित 5 से 6 लोग घायल हो गए। बीच सड़क पर भरभराकर गिरे पेड़ के नीचे दबे हुए लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना दोपहर की है जहां 50 साल पुराना पेड़ अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि पेड़ में दीमक लग चुकी थी और वह कमजोर हो गया था। लेकिन किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं गया और बड़ा हादसा हो गया। पेड़ गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए और दो पहिया, ऑटो समेत कई लोग दब गए।







