मध्य प्रदेशराज्य

पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाने में मिलाया जहर :  6 साल के बेटे की मौत, पति-पत्नी और 3 साल का बेटा गंभीर

Table of Contents

सतना यश भारत। जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के बांधा गांव में सोमवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति से विवाद के बाद पत्नी ने कथित तौर पर खाने में जहर मिला दिया। वही खाना पूरे परिवार ने खा लिया, जिससे 6 साल के मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी और 3 साल का बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार बांधा गांव निवासी कुंदन शर्मा अपनी पत्नी ज्योति शर्मा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद बताया जा रहा है कि ज्योति शर्मा ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

बताया गया कि सबसे पहले दोनों बच्चों को वही खाना खिलाया गया। इसके बाद ज्योति शर्मा ने भी भोजन किया और बाद में कुंदन शर्मा ने भी वही खाना खा लिया। कुछ देर बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

इसी दौरान परिवार का छोटा बेटा अभिषेक शर्मा (करीब 3 साल) किसी तरह घर से निकलकर पड़ोसियों के पास पहुंचा और रोते हुए घर में सभी के बीमार होने की जानकारी दी। पड़ोसी तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि कुंदन शर्मा, ज्योति शर्मा और बड़ा बेटा आकाश शर्मा (6 साल) अचेत पड़े हुए थे।

ग्रामीणों की मदद से सभी को तुरंत इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 6 साल के आकाश शर्मा की मौत हो गई। वहीं कुंदन शर्मा, ज्योति शर्मा और छोटा बेटा अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण यह घटना हुई होगी। हालांकि घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button