भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस आयुक्त ने कोलार के बीमाकुंज में सुनी जनता की समस्याएं

पुलिस आयुक्त ने कोलार के बीमाकुंज में सुनी जनता की समस्याएं

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के कोलार क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पार्किंग की समस्याओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार एक्शन मोड में नजर आए।उन्होंने कोलार रोड के व्यस्ततम बीमाकुंज मार्केट क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधी चर्चा की।

​ट्रैफिक और पार्किंग के लिए दिए कड़े निर्देश
​जनसंवाद के दौरान स्थानीय निवासियों ने मार्केट क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पुलिस कमिश्नर ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और पार्किंग के वैकल्पिक समाधान खोजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों में बाधा न आए, लेकिन सड़क पर सुचारू यातायात पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।

थाने का औचक निरीक्षण और माइक्रो बीट पर जोर
​संवाद के तुरंत बाद पुलिस कमिश्नर कोलार थाने पहुंचे और वहाँ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीट और माइक्रो बीट प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीट स्टाफ को केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जनता से सतत संवाद बनाए रखना चाहिए ताकि पुलिस और नागरिकों के बीच का भरोसा बढ़ सके।

इनका कहना है..
​पुलिस का काम केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आमजन की रोजमर्रा की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना भी है। बीट स्टाफ की सक्रियता से ही सूचना तंत्र मजबूत होगा।
संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button