डीएलएड संस्थाओं की संबद्धता फीस बढ़ी, नई दरें इस सत्र से लागू, 10 तक जमा करना अनिवार्य देरी पर समाप्त होगी मान्यता

कटनी, यशभारत। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2026.27 से डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित करने वाली संस्थाओं के लिए संबद्धताए नवीनीकरण और अतिरिक्त इंटेक की फीस बढ़ा दी है। ल निर्णय के बाद संशोधित आदेश जारी कर नई दरें लागू कर दी गई हैं। संस्थाओं को 10 मार्च 2026 तक निर्धारित शुल्क यूको बैंक की निर्दिष्ट शाखा या आरटीजीएस एनईएफटी के माध्यम से जमा कर आवेदन की प्रति मंडल कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। तय समय सीमा तक राशि जमा नहीं होने पर संबंधित संस्था की संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। मंडल के सूत्रों के अनुसार डीएलएड की परीक्षाओं के लिए पहली बार संबद्धता शुल्क 1 लाख 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। यानी एकमुश्त 50 हजार रुपए की वृद्धि की गई है। इसी तरह प्रत्येक 50 विद्यार्थियों के अतिरिक्त इंटेक के लिए भी शुल्क 1 लाख 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। यह भी एक बार देय होगा। संस्थाओं को शुल्क माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल परिसर स्थित यूको बैंक, हबीबगंज शाखा में सचिव के नाम चालान के माध्यम से जमा करना होगा। किसी अन्य बैंक का चालान मान्य नहीं होगा। इसके अलावा आरटीजीएस या एनईएफटी के माध्यम से भी भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड जारी किया गया है। राशि जमा होने के बाद उसकी पुष्टि सुनिश्चित करना भी संस्था की जिम्मेदारी होगी। सत्र 2026.27 के लिए नई संबद्धताए नवीनीकरण या अतिरिक्त इंटेक के आवेदन 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से मंडल कार्यालय में जमा करने होंगे। आवेदन के साथ शुल्क जमा करने का प्रमाण भी संलग्न करना जरूरी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तय तिथि तक राशि जमा नहीं होने पर पूर्व आदेश के प्रावधानों के तहत संबंधित संस्था की संबद्धता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। मंडल ने सभी संस्थाओं से समय सीमा का पालन करने और नियमों के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की हैए ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए।







