दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हथना गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदू पिता मलखान रैकवार (उम्र करीब 28 वर्ष) निवासी हथना, जो महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ था, की अज्ञात आरोपियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, सब इंस्पेक्टर रोहित द्विवेदी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल सागर की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Back to top button