भोपालमध्य प्रदेश

राजधानी में साइबर ठगों ने बैंक क्लर्क और शिक्षक समेत चार से 11 लाख की ठगी

राजधानी में साइबर ठगों ने बैंक क्लर्क और शिक्षक समेत चार से 11 लाख की ठगी

भोपाल, यशभारत। शहर में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपना जाल बिछाकर चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर, मोबाइल हैक कर और निवेश के नाम पर झांसा देकर कुल 11 लाख 22 हजार 298 रुपये पार कर दिए। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: बैंक क्लर्क ही बन गया ‘फर्जी अधिकारी’ का शिकार
टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक को-ऑपरेटिव बैंक के क्लर्क चेतन सक्सेना के पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड अपडेट करने और ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए मुनाफा कमाने का लालच दिया। क्लर्क उनकी बातों में आ गए और आरोपियों ने झांसा देकर उनके खाते से 1,42,398 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

केस 2: लिंक भेजकर शिक्षक का मोबाइल किया हैक
हबीबगंज इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक गिरिश कुमार के साथ 3.10 लाख रुपये की ठगी हुई। ठगों ने गिरिश को एक संदिग्ध लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बनाकर कई किश्तों में पूरी राशि निकाल ली। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

केस 3: शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा
पिपलानी के गोपाल नगर निवासी संतोष कुमार को शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। आरोपियों ने उनसे अलग-अलग समय पर 5,24,900 रुपये निवेश करवाए। जैसे ही संतोष ने अपना मुनाफा मांगा, आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया और गायब हो गए।

केस 4: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी
जहांगीराबाद थाने में भी ठगी का एक मामला दर्ज हुआ है, जहाँ आरोपियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 1.45 लाख रुपये ऐंठ लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button