अध्यात्मइंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देश की दशा और दिशा बदलेगा पंचग्रही योग

ग्वालियर। हिन्दू पंचांग अनुसार शनि की राशि मकर में पंच ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह पंच ग्रही योग देश की दशा और दिशा को बदलने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इससे पहले 1962 में जब अष्ट ग्रह योग बना था। तब चीन ने भारत पर हमला किया था। ज्योतिषाचार्य के अनुसार जब कुछ ग्रह विशेष राशि में एक साथ आते हैं। तो देश काल पात्र में कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ऐसी परिस्थिति में सीमा विवाद होने के आसार ज्यादा होते हैं। पंच ग्रही योग रूस और यूक्रेन के मध्य विवाद को बढ़ा रहा है। जो अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय है। इसके साथ ही इस खगोलीय घटना का असर भारत में हो रहे चुनाव पर भी पड़ेगा। पंच ग्रही योग के चलते कुछ सत्तारूढ़ दल सत्ता को खो सकते हैं। तो कुछ को करारा झटका मिल सकता है। क्योंकि पंच ग्रही योग 27 फरवरी से 10 मार्च तक रहेगा। 1 मार्च कि शाम चंद्रमा निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

ब मकर राशि में चतुर ग्रही योग रहेगा। और इसी बीच पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने को है। इतना ही नहीं इस दौरान कालसर्प योग भी ब्रह्मांड में रहेगा। जो अप्रत्याशित घटना को जन्म दे सकता है। वहीं पंच ग्रही योग की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित भी होगी। जिसमें मेष राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि, मकर राशि ,वालों को चुनाव में लाभ दिलाएगा। साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शुक्र, शनि, बुध, चंद्र, मंगल, अच्छी स्थिति में हैं। उनके लिए पंच गृही योग बेहद शुभ रहने वाला होगा। और जिनके जन्मांग में पूर्ण कालसर्प योग है। उन्हें इस समय कालसर्प दोष शांति पूजा का अनुष्ठान कराने से बहुत बड़ा फायदा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu