इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चारकोप में कोस्टल रोड के काम से कांपी इमारतें

विधायक संजय उपाध्याय ने बीएमसी को दी काम रोकने की चेतावनी.

चारकोप में कोस्टल रोड के काम से कांपी इमारतें।

विधायक संजय उपाध्याय ने बीएमसी को दी काम रोकने की चेतावनी.

मुंबई, यश भारत । कांदिवली के चारकोप, सेक्टर 8 में बीएमसी द्वारा किए जा रहे कोस्टल रोड के काम ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। 11 फरवरी 2026 से शुरू हुए ‘पाइलिंग’ के काम के कारण आसपास की इमारतों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों में भारी डर का माहौल है।

बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने इस मामले में दखल देते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त को पत्र लिखकर काम की समीक्षा होने तक उसे स्थगित करने की मांग की है।

विधायक संजय उपाध्याय के अनुसार, बीएमसी ने स्थानीय निवासियों को पूर्व सूचना दिए बिना और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना पाइलिंग का काम शुरू कर दिया। इमारतों में अचानक आए झटकों के कारण लोग डर के मारे सड़कों पर उतर आए। जब लोगों ने मौके पर जाकर जानकारी लेनी चाही, तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।

संजय उपाध्याय ने अधिकारियों और निवासियों के साथ बैठक करने के बाद बीएमसी के सामने 8 प्रमुख शर्तें रखी हैं:

● काम शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी और उचित प्रशिक्षण दिया जाए।

● सुरक्षा परीक्षण:

सभी इमारतों का वीजेटीआई या आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के माध्यम से स्ट्रक्चरल ऑडिट (परीक्षण) कराया जाए।

● दुर्घटना से बचाव:

कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

● लिखित आश्वासन यदि काम के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा, इसकी लिखित गारंटी दी जाए।

● समय का पालन

निर्माण कार्य के लिए तय किए गए समय का कड़ाई से पालन हो।

● अधिकारी की उपस्थिति

काम के दौरान कार्यस्थल पर हमेशा एक जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति और उपस्थिति अनिवार्य हो।

● मजबूत बैरिकेडिंग

सुरक्षा के लिए कार्यस्थल के चारों ओर मजबूत टीन के पत्रे  लगाए जाएं।

● प्रदूषण नियंत्रण

धूल और शोर जैसे प्रदूषण को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

विधायक संजय उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि जब तक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती और उनके सवालों के लिखित जवाब नहीं मिलते, तब तक काम को आगे बढ़ाना खतरनाक हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button