राशिफल 18 फरवरी 2026 :आज 2 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव, प्रमोशन या आय में हो सकती है वृद्धि
यहां विस्तार से पढ़िए बुधवार का दैनिक राशिफल

यशभारत। आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आज 18 फरवरी की सुबह ग्रहण के बाद की शुद्धिकरण और नई उम्मीदें लेकर आई है। चंद्रदेव आज कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां कई ग्रहों की पहले से ही मौजूदगी है। ऐसे में वह हमें लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज आपकी रुचि सामाजिक कार्यों में की होगी। वहीं, मकर राशि में मौजूद उच्च के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस भर रहे हैं। आज का दिन अपनी पिछली गलतियों से सीखकर मजबूत भविष्य की नींव रखना चाहने लोगों के लिए खास है।
मेष राशि
आज आपकी राशि के स्वामी मंगलदेव अभी आपके दसवें भाव यानी कर्म क्षेत्र से गोचर कर रहे हैं, जो आपको अनुशासित, जिम्मेदार और करियर पर फोकस्ड रख रहे हैं। वहीं, चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके ग्यारहवें भाव लाभ और इच्छा पूर्ति का स्थान से गोचर कर रहे हैं। आज आप बहुत फोकस्ड और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कल के ग्रहण के बाद आज भविष्य की योजनाओं को बनाने के लिए आपके पास गजब की स्पष्टता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ करेंगे। हालांकि, आपको आज यह ध्यान रखना चाहिए कि दूसरों की राय को भी उचित महत्व दिया जाए दें। इसके साथ ही दूसरों पर अपनी बात थोपने की कोशिश न करें। करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियों को दूर करना आपके रिश्ते को और भी भरोसेमंद बनाएगा।
वृषभ राशि
आपकी राशि के स्वामी शुक्रदेव अभी आपके दसवें भाव कर्म क्षेत्र में हैं। वह करियर की जिम्मेदारियों, मान-सम्मान और प्रैक्टिकल उपलब्धियों पर जोर दे रहे हैं। वहीं, चंद्रदेव भी आज कुंभ राशि बैठकर आपको अनुशासन और स्थिरता बनाए रखने का संकेत दे रहे हैं। कुंभ राशि में ग्रहों का जमावड़ा आपमें वाइब्रेंट एनर्जी दे रहा है, जिससे आप कठिन काम को भी आसानी से निपटा लेंगे। आपकी व्यावहारिक सोच आपको आगे रखेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदेह हो सकता है। लिहाजा, सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। आपकी मेहनत और लगन आज सबसे अलग और प्रभावशाली दिखेगी। हर चीज को एकदम परफेक्ट बनाने की जिद से बचना चाहिए।
मिथुन राशि
आपकी राशि के स्वामी बुधदेव अभी आपके नौवें भाव भाग्य और उच्च शिक्षा का स्थान से गोचर कर रहे हैं। यहां बैठकर वह सीखने, भविष्य की योजनाएं बनाने और एक बड़े नजरिए पर फोकस करने के लिए जोर दे रहे हैं। वहीं, चंद्रदेव भी आज कुंभ राशि में आपके नौवें भाव से ही गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके भीतर उत्साह भरेगी। आज का दिन आत्ममंथन करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आज आप नई योजनाओं को आकार दे सकते हैं। वक्री गुरु आपको कुछ पुराने फैसलों पर पुनर्विचार करने का संकेत दे रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आज आपकी संवाद शैली हर किसी को प्रभावित करेगी। करियर में आज किसी नए प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करना भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। रिश्तों के मामले में आज थोड़ा लचीला रुख अपनाएं। अपनों की भावनाओं का सम्मान करना आपके बीच की दूरियों को कम करेगा।
कर्क राशि
आज भावुकता आपके ऊपर अधिक हावी रहेगी। आज सही गलत का फैसला आपकी संवेदनशीलता ही कराएगी। कार्यक्षेत्र में आज पर्दे के पीछे रहकर काम करें और अपनी योजनाओं के बारे में किसी से चर्चा न करें। यह प्लान भविष्य में आपके लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पार्टनर के प्रति आपका समर्पण रिश्ते को एक नई मजबूती देगा। सेहत का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त नींद लें। आपकी इन्टुशन और भावनात्मक समझ आज बहुत अच्छी रहेगी। आत्म-चिंतन या किसी खास चर्चा से आज आपको महत्वपूर्ण मामलों में नई स्पष्टता मिल सकती है। आपके सोचे-समझे काम रिश्तों को मजबूत करेंगे और जीवन में स्थिरता लाएंगे।
सिंह राशि
आज का दिन सहयोग करने और साझेदारी निभाने का है। अपनी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास से आज आप कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। टीम वर्क करेंगे, तो करियर में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सामाजिक दायरे में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अहंकार को थोड़ा कम रखें। पार्टनर की भावनाओं को समझने से आपके रिश्ते में खुशहाली आएगी। चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके सातवें भाव से ही गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति रिश्तों के प्रति आपकी जागरूकता और आपसी समझ को बढ़ाएगी। साथ ही पार्टनर से भी संबंध बेहतर होंगे। ग्रहों की यह जुगलबंदी आपको मानसिक स्पष्टता, धैर्य और सुखद प्रगति देने में पूरी मदद करेगी। टीम वर्क करने से आज आपको पॉजिटिव नतीजे मिलेंगे।
कन्या राशि
आज का दिन आपकी कार्यकुशलता और प्रबंधन क्षमता को निखारने का है। ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि आपकी बारीकियों पर नजर आज आपको ऑफिस में दूसरों से आगे रखेगी। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। रिश्तों में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करने में ही भलाई है। अपनों के साथ समय बिताएं, प्यार भी बढ़ेगा और संतुष्टि भी मिलेगी। चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके छठे भाव सेवा और स्वास्थ्य का स्थान से गोचर कर रहे हैं। यहां बैठकर वह आपको दिनचर्या में अनुशासन लाने और काम के प्रति अधिक प्रोडक्टिव बनने की प्रेरणा देगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत कुशलता से निभाएंगे। आपके काम करने के तरीके में भी सुधार आएगा।
तुला राशि
आज रचनात्मकता और कलात्मक सोच से आपको नई पहचान मिल सकती है। हर काम में संतुलन बनाने की आपकी कोशिश आज सफल होंगी। करियर में नए विचारों को लागू करने के लिए दिन अच्छा है। खासकर मार्केटिंग और डिजाइन से जुड़े लोग क्रिएटिव आइडिया पेश कर सकते हैं। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बहुत रोमांटिक साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकते हैं। चंद्रदेव भी आज कुंभ राशि में आपके पांचवें भाव से ही गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको कुछ नया सीखने और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से कहने की प्रेरणा देगी। पॉजिटिव सोच आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। वहीं, आपका धैर्य जिम्मेदारियों को शांति से निभाने में मदद करेगा।
वृश्चिक राशि
चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि में आपके चौथे भाव सुख, माता और घर के स्थान से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको घर-परिवार, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता पर ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रही है। आज आप अपनी आंतरिक शक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते बड़े फैसले ले सकेंगे। ग्रहण के बाद का प्रभाव आपको अधिक गंभीर और फोकस्ड रहने के लिए प्रेरित करेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन लाभ देने वाला हो सकता है। हालांकि, सही समय पर सही निवेश करने का फैसला लेना होगा। करियर के क्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ पुरानी बातें दुखी कर सकती हैं। लिहाजा, उन्हें धैर्य से सुलझाएं।
धनु राशि
आज आपका मन कुछ नया सीखने का करेगा। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आस-पास के लोगों को भी उत्साहित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ में आज अपने दिल की बात खुलकर कह सकते हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आज अच्छे संबंध रहेंगे। चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपके तीसरे भाव पराक्रम, छोटे भाई-बहन और संचार से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके अंदर मानसिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और कुछ नया शुरू करने का जज्बा भरेगी। आज के दिन आपकी सूझबूझ की सराहना होगी।
मकर राशि
आज आप गंभीरता से काम करेंगे और उसके प्रति बहुत समर्पित रहेंगे। मंगल का आपकी राशि में होना आपको पराक्रमी बनाएगा। करियर के क्षेत्र में आज आपको पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी सूझबूझ अच्छी रहेगी, और आर्थिक नुकसान से बच पाएंगे। रिश्तों के मामले में आज थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। परिवार की जरूरतों पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चंद्रदेव आज कुंभ राशि में आपकी राशि से दूसरे भाव(धन और वाणी का स्थान) से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको वित्तीय जागरूकता, भावनात्मक स्थिरता और सोच-समझकर बात करने की प्रेरणा देगी। वहीं, आपके राशि स्वामी शनिदेव तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। वह आपके संवाद कौशल, दृढ़ता और नई पहल पर जोर दे रहे हैं।
कुंभ राशि
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में मौजूद होकर आपको आकर्षण का केंद्र बनाएंगे। नई शुरुआत करने और बड़े बदलावों लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में नई सोच से आज आपको बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। लव लाइफ में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रदेव आज आपकी अपनी राशि यानी पहले भाव से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपके भीतर भावनात्मक स्पष्टता और आत्म-विश्वास बढ़ाएगी। आपकी इच्छाशक्ति और भावनात्मक समझदारी आज बहुत मजबूत रहेगी। आपकी राशि के स्वामी शनिदेव अभी आपके दूसरे भाव धन और वाणी के क्षेत्र से गोचर कर रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति और व्यक्तिगत मूल्यों पर जोर दे रहे हैं। आज आपको करियर या व्यक्तिगत जीवन में पहचान मिलने के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मीन राशि
चंद्रदेव आज मीन राशि में आपके बारहवें भाव (एकांत और व्यय स्थान) से गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति आपको गहराई से सोचने, भावनाओं के प्रति जागरूक होने और शांति से प्लानिंग करने के लिए प्रेरित करेगी। आज का दिन थोड़ा आराम करने और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने का है। भागदौड़ से हटकर आज आप मानसिक शांति की तलाश करेंगे या उसका अनुभव करेंगे। करियर में जल्दबाजी के चक्कर में फैसले न लें। इसके बजाय अपनी अंतरात्मा की आवाज पर काम करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर के सहयोग से आपको शक्ति मिलेगी। वहीं, आपकी राशि के स्वामी बृहस्पतिदेव अभी आपके चौथे भाव सुख और मानसिक शांति से गोचर कर रहे हैं। यहां बैठकर वह आपको भावनात्मक स्थिरता देने के साथ ही गहराई से सोचने की शक्ति दे रहे हैं।







