इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली सरकार ने लाडली योजना बंद करने का किया ऐलान

1 अप्रैल 2026 से लागू होगी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’

दिल्ली सरकार ने लाडली योजना बंद करने का किया ऐलान

1 अप्रैल 2026 से लागू होगी ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’

मुंबई, यश भारत दिल्ली सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के समय से संचालित लाडली योजना को बंद करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि लाडली योजना को 31 मार्च 2026 के बाद समाप्त कर दिया जाएगा। इसकी जगह 1 अप्रैल 2026 से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत नई योजना ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई योजना के तहत दिल्ली की बेटियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने मौजूदा सहायता राशि में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब इस योजना के अंतर्गत एक परिवार की दो बेटियों को 56 हजार रुपये की राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

गौरतलब है कि अब तक 12वीं कक्षा पास करने वाली लड़कियों के लिए यह राशि 36 हजार रुपये निर्धारित थी। दिल्ली सरकार ने इसमें 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी करते हुए कुल राशि 56 हजार रुपये कर दी है। इस बढ़ी हुई सहायता राशि के चलते बेटियों को बैंक ब्याज सहित कुल मिलाकर लगभग एक लाख रुपये प्राप्त होंगे।

सरकार के अनुसार, यह पूरी राशि बेटियों को ग्रेजुएशन पूरा करने पर दी जाएगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा और भविष्य की आर्थिक जरूरतों में सहायता मिल सके। नई ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button