
हथियारबंद बदमाशों ने लूटा ट्रक,चालक को नकाब पहनाकर किया अगवा
मझौली थाना क्षेत्र में घटना से सनसनी
जबलपुर यशभारत। बीती रात जिले के मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपल देवरी में हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक चालक के साथ लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर ट्रक को रोका चालक से मारपीट की और उसके चेहरे पर नकाब पहनाकर उसे जबरन अपने साथ ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दमोह से चना लोड कर बालाघाट जा रहा था इसी दौरान रात को करीब एक बजे के लगभग जब वह पीपल देवरी के पास पहुंचा ही था की आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रक को रोका और चालक को नकाब लगाकर उसे ट्रक में अपहरण कर ले गए। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए बदमाशों ने ट्रक को रोक लिया। हथियार
दिखाकर चालक को नीचे उतारा गया और ट्रक में रखी नकदी व अन्य सामान लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश
चालक को साथ ले गए जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मझौली
फाईल
थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कराई और संभावित मार्गों पर तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ समय बाद ट्रक एवं चालक शहपुरा के पास मिला जिससे बदमाशों के फरार होने की पुष्टि हुई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात ने एक बार फिर ट्रक चालकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही लूट और अपहरण की घटनाओं से ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस द्वारा पूरे घटना क्रम की पड़ताल की जा रही है।







