जी राम जी योजना ग्रामीण रोजगार और आजीविका को बढ़ावा- प्रभारी मंत्री
ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार -

कटनी- यशभारत- नई ग्रामीण रोजगार योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिनों का रोजगार प्रदान करना है, जो पहले के मनरेगा की तुलना में अधिक है। इस योजना में तकनीकी आधारित निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति और डिजिटल भुगतान शामिल हैं, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार कम होगा। योजना का फोकस जल सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, आजीविका और जलवायु अनुकूल कार्यों पर है। प्रदेश के शिक्षा और परिवहन व जिले प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा यह योजना महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप है और “विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय विजन के साथ जुड़ी हुई है। योजना में बुआई और कटाई के मौसम में 60 दिनों के लिए काम बंद करने का प्रावधान है, जिससे मजदूरों की कमी न हो। कांग्रेस सरकारों ने लगभग 600 संस्थानों और योजनाओं के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे, जबकि मोदी सरकार ने अपने या किसी के नाम पर योजना का नामकरण नहीं किया, बल्कि सेवा पर ध्यान केंद्रित किया।
इस अवसर पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणव पांडे,बड़वारा विधायक धीरेन्द सिंह,महापौर प्रीति संजीव सूरी, भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव टंडन,पीतांबर टोपनानी,रम्मू यादव मौजूद रहे।







