मध्य प्रदेशराज्य

अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल : डॉ. रश्मि जेता को मिला बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड

Table of Contents

दमोह/बिहार के नवादा में आयोजित नवादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के छठे संस्करण में फिल्म जगत की कई उपलब्धियां सामने आईं। इस प्रतिष्ठित समारोह के दौरान विश्व भर की चुनिंदा फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें दमोह के डॉ. रश्मि जेता और उनकी टीम द्वारा निर्मित फिल्म “द ग्रैफिटी” को भी प्रदर्शित किया गया।

फेस्टिवल की खास बात यह रही कि स्क्रीनिंग और अवॉर्ड समारोह के दौरान बॉलीवुड की कई जानी-मानी फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। इस वर्ष फेस्टिवल में दुनिया भर से करीब 2300 फिल्मों ने हिस्सा लिया, जिनमें से चयनित फिल्मों को अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

फिल्म “द ग्रैफिटी” के निर्माता-निर्देशक डॉ. रश्मि जेता को उनके उत्कृष्ट निर्देशन के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता दीपक तिजोरी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मनीष सोनी और नरेंद्र अठ्या भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि फिल्म “द ग्रैफिटी” ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का सशक्त संदेश देती है। इस फिल्म की शूटिंग बेंगलुरु के मेलकोटे स्थित धनुष्कोड़ी क्षेत्र में की गई है। फिल्म की कहानी स्थानीय समाजसेवी मोहम्मद शोएब और उनकी टीम द्वारा ऐतिहासिक धरोहरों पर की गई बेतरतीव लिखावट को साफ करने की मुहिम पर आधारित है।

फिल्म में मनीष सोनी और जूही खुशी सोनी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं, जबकि नरेंद्र अठ्या ने असिस्टेंट डायरेक्टर और राहुल तिवारी ने सिनेमेटोग्राफर के रूप में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म की इस उपलब्धि से पूरी टीम में खुशी और उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button