मध्य प्रदेशराज्य

बस की टक्कर से आरक्षक की मौत: सांसद ने सीएम से आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग 

Table of Contents

शहडोल l शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्थित यातायात ने एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। कोतवाली थाना में पदस्थ आरक्षक महेश पाठक अपनी ड्यूटी पर बस स्टैंड पॉइंट पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दादू एंड कंपनी की एक बस ब्यौहारी से शहडोल पहुंची और बस स्टैंड में लगने जा रही थी। उसी समय सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी दूसरी बस को हटवाने में लगे आरक्षक महेश पाठक को उक्त बस ने अचानक ठोकर मार दी। 

ठोकर लगने से आरक्षक महेश पाठक जमीन पर गिर गए, इसके बाद बस आगे बढ़ते हुए उनके ऊपर चढ़ गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली व सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए बस व चालक को हिरासत में ले लिया। 

बताया जा रहा है कि सांसद हिमाद्री सिंह ने सड़क दुर्घटना में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले आरक्षक महेश पाठक के परिवार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजा है। सांसद ने पत्र में दिवंगत आरक्षक को शहीद का दर्जा देने, परिवार को आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button