भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में ड्राइवर ही निकला नकबजन

भोपाल में ड्राइवर ही निकला नकबजन
शाहजहाँनाबाद पुलिस ने सुलझाई 3.5 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी, 50 हजार नकद व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद।
भोपाल, यशभारत। राजधानी के शाहजहाँनाबाद थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ड्राइवर ने ही अपने वाहन मालिक के सूने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की गई 50,000/- की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।
सुने घर में किया हाथ साफ
मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की की रात की है। फरियादी सतीश पारदासानी अपने परिवार के साथ नीलकंठ कॉलोनी स्थित घर को सूना छोड़कर एक निमंत्रण में गए थे। इसी दौरान, किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उस बैग पर हाथ साफ कर दिया, जिसमें करीबन साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। अगले दिन, 17 अक्टूबर को फरियादी के पिता द्वारा चोरी की जानकारी मिलने पर तत्काल मामला दर्ज किया गया।
तकनीकी जांच से हुआ खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी मदद और अपने मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल कर मामले की जांच शुरू की। जल्द ही, संदेह की सुई फरियादी के ही ड्राइवर रनवीण कनाडे (उम्र 31 साल) की ओर घूम गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर, आरोपी रनवीण कनाडे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे मालिक के घर में रखे कैश की जानकारी थी, और घर सूना पाते ही उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
50 हजार नकद और कार जब्त
पुलिस ने आरोपी रनवीण कनाडे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी की गई राशि में से 50,000/- (पचास हजार रुपये) नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई इको कंपनी की कार (MP04 ZW6664) बरामद कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button