राशिफल 28 नवंबर 2025 : आज शुक्रवार का दिन मेष,कन्या और तुला राशि के लिए शुभ लाभदायक
धन योग मिलेगा फायदा

यशभारत। 28 नवंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि में राहु के साथ हो रहा है जिससे आज ग्रहण योग बन रहा है लेकिन चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि भी होने से शुभ योग भी बन रहा है जिसे धन योग कहा जाता है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम और अनुकूल रहेगा। आपकी राशि से अष्टम भाव में मंगल और शुक्र की युति बन रही है जिससे आप रोमांटिक रहेंगे। आप प्रेमी के साथ रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सुख साधनों की चाहत बढ़ने से आपका धन खर्च होगा। लेकिन आज कमाई भी आपकी अच्छी होगी। फैमिली में परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे लेकिन वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और बच्चों की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज दूर हो सकती है। आज राजनीति से जुड़े लोगों को संपर्क का फायदा मिलेगा। कोई अपरिचित व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। शिक्षा में प्रदर्शन बेहतर होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आप आज व्यस्तता के बाद भी परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आपको आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में आपकी उलझन का कुछ समाधान होगा। लेकिन खर्च भी आज आपका बना रहेगा। आप आज प्रेमी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। किसी सगे संबंधी से आपको प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए। आज किसी की बातों और बहकावे में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज दिन के दूसरे भाग में आर्थिक लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे घर परिवार की स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। संतान को लेकर आज आपकी चिंता बनी रहेगी। आपकी महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
सिंह राशि
आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज वाणी और चतुराई का भी लाभ मिलेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन आज दूसरों के काम में दखल देने से आपको बचना होगा। किसी पूर्व परिचित की मदद से आपको आज फायदा हो सकता है। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी परिचय का दायरा बढेगा। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
कन्या राशि
आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज शाम के समय आप कुछ धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आज अनुकूल संबंध बने रहने का योग है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। आपको आज किसी परिचित के माध्यम से कोई काम की खबर मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रहों के अनुकूल प्रभाव से लाभदायक रहेगा। आपको कारोबार में आज कमाई का मौका मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का पद प्रभाव बढेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, कोई कर्ज आपके ऊपर चल रहा है तो उसे उतारने का प्रयास करना चाहिए इससे राहत की सांस ले पाएंगे। परिवार से आपको आज सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय बिता पाएंगे। कोई चाहत पूरी होने से खुशी होगी। आज किसी कारण से यात्रा का संयोग बन सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। लेकिन आपको आज जोश में होश खोने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज संयम से काम लें, किसी की बातों में आकर धन लगाएंगे तो धन डूब सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आज अनुकूल रहेगा। आपको आज कारोबार में लाभ मिलेगा। होटल और खाने पीने की वस्तुओं के कारोबार मे आज आप विशेष रूप से लाभ पाएंगे। कोई प्रॉपर्टी संबंधी मामला उलझा है तो उसे सुलझाने में आप सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में आज रुचि रहेगी। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने काम पर फोकस करना होगा क्योंकि काम का दबाव अधिक रहेगा। अधिकारी आज कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके मन में एक साथ कई विचार आते रहेंगे जिससे आपका मन आज उलझन में रहेगा। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ और सहयोग मिलेगा। आज किसी शुभ कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मकर राशि
.
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको आज परिवार के साथ सहयोग से किसी काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। आपके घर पर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। पिता की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। नौकरी में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज शाम दोस्तों के साथ पार्टी और मौज मस्ती कर सकते हैं। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें।
कुंभ राशि
आज शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के लिए नरम गरम रह सकता है। आपकी राशि में आज राहु ग्रहण योग बना रहे हैं। ऐसे में आपको आज जोखिम से बचना होगा। सेहत के मामले में आप आज अपना ध्यान रखें। लव लाइफ मे आज प्रेमी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है। आपने किसी को पहले पैसा दिया है तो वसूली में परेशानी आएगी। आपको आज किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में आज हस्तक्षेप करने से आपको बचना चाहिए। बैंक से संबंधित काम में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको संतान को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। वैसे आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए इससे आपको समस्याओं को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक लाभ के साथ आपका खर्च भी बना रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। ससुराल के संबंधियों से आज आपको आर्थिक लेन देन करने से बचना चाहिए। किसी मित्र या पड़ोसी से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आयात निर्यात के काम मे आपको आज फायदा होगा।







