ग्वालियर l ग्वालियर में फायरिंग के बाद हड़कंप का माहौल हैl क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है जिससे आमजन भी हताहत हैंl उपनगर मुरार सदर बाजार में सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले चार नकाबपोश बदमाशों को पुलिस ने बेनकाब कर दिया है। नकाबपोश बदमाशों को दहशत फैलाने के लिए झांसी, औरैया, भिंड से बुलाया गया था। फायरिंग करने वाली गैंग को नितिन यादव ऑपरेट कर रहा था। चार बदमाशों की पहचान होने के बाद एसएसपी ग्वालियर ने सभी बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
बीते 24 घंटे में पुलिस ने दो राज्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना व उत्तर प्रदेश के झांसी, गुरसरांय, आगरा में दबिश दी है।
फिलहाल पुलिस को सफलता नहीं मिली है। घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पुलिस से परिणाम चाहिएl
Back to top button