जबलपुरमध्य प्रदेश
दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रांझी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में वारदात को दिया था अंजाम

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाना अंतर्गत तुलसी नगर में 14 नवंबर को घर के बाहर बैठी एक वृद्ध महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। युवक वृद्ध महिला के गले से चेन और झुमकी लूटकर फरार हो गए थे।

वारदात की सूचना मिलने पर तत्काल रांझी थाना प्रभारी ने टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस पर एक मोटरसाइकिल का नंबर मिला उसके आधार पर दो आरोपी मोहन चौधरी और मनीष बिरहा को धर दबोचा। जिनके पास से दो लाभ रुपये का सोना और मोटरसाइकिल बरामद की गई। मोहन चौधरी पर 15 मामले पूर्व में दर्ज हैं दो माह पूर्व खमरिया में हुई लूट में भी शामिल थे। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ पर अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।







