जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मौसम कार्यालय की बाउंड्रीवॉल के सामने अतिक्रमण, ठेलों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

 सरकारी कार्यालयों के आस-पास कार्रवाई का न होना समझा से बाहर है।

मौसम कार्यालय की बाउंड्रीवॉल के सामने अतिक्रमण, ठेलों पर कार्रवाई क्यों नहीं?

जबलपुर, यश भारत।शहर के प्रमुख मौसम विभाग कार्यालय की बाउंड्रीवॉल से सटी जगह पर लगे अतिक्रमण लगातार लोगों की नजरों में हैं। मटन-चिकन से लेकर चाय-पान हवा पंचर कबाड़ की छोटी-छोटी दुकानें यहां इतनी बढ़ गई हैं कि कार्यालय लगभग ढक सा गया है। स्थानीय नागरिकों और कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि अतिक्रमणों के कारण कार्यालय की पहुंच और सुरक्षा प्रभावित हो रही है, लेकिन बावजूद इसके ठेलों और दुकानों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। नागरिकों का यह भी कहना है कि जब शहर के अन्य हिस्सों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, तो ऐसे संवेदनशील

सरकारी कार्यालयों के आस-पास कार्रवाई का न होना समझा से बाहर है।

विशेषज्ञों और प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो यहाँ अतिक्रमण को हटाने में राजनीतिक और सामाजिक दबाव भी एक कारण हो सकता है। शहरवासियों का यह मानना है कि यदि मौसम विभाग जैसे सरकारी कार्यालयों के आस-पास अतिक्रमण हटाया जाए, तो न सिर्फ कार्यालय की कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि नगर प्रशासन की गंभीरता का भी संदेश जाएगा।
शहर के लोग अब प्रशासन से यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर कब और कैसे इन अतिक्रमणों पर अंकुश लगेगा, ताकि कार्यालय और उसके आसपास का क्षेत्र सुचारू और
व्यवस्थित रूप से जनता के लिए खुला रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button