दमोहl शहर में हुई चाकूबाजी की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सरस्वती शिशु मंदिर के पास हुई इस घटना में 17 वर्षीय सुमित जैन, जो इलाके में गौसेवा कार्यों से जुड़ा था, आरोपियों ने निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, सुमित जैन उम्र लगभग 17 -18 अपने तीन साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों से किल्लाई नाका की ओर जा रहा था।
इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और एक आरोपी ने अपने साथी को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया और आरोपियों ने सुमित जैन और उसके साथी शिवा चौरसिया पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। देर रात शव के दमोह पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना में घायल शिवा चौरसिया ने बताया कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। शराब के नशे में धुत युवकों ने रास्ते से गुजरते समय गाली-गलौज की, जिसे मना करने पर झगड़ा बढ़ गया और एक आरोपी ने अपने साथी को बुलाकर हमला कर दिया।
तनाव की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया हैl
Back to top button