जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत अपडेट- युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर यश घनघोरिया की बढ़त — इंटरव्यू के बाद होगा अंतिम निर्णय

जबलपुर, यश भारत। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में यश घनघोरिया को अब तक के परिणामों में भारी बढ़त हासिल हुई है। वोटों के आधार पर वे फिलहाल आगे चल रहे हैं, लेकिन अभी तक संगठन की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, क्योंकि इस पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया (इंटरव्यू) शेष है।

जानकारी के अनुसार, यश घनघोरिया और अभिषेक परमार — दोनों प्रत्याशी अब दिल्ली में इंटरव्यू के लिए आमने-सामने होंगे। संगठन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम फैसला इंटरव्यू के उपरांत ही घोषित किया जाएगा।गौरतलब है कि पूर्व में राजस्थान जैसे राज्यों में भी यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान सबसे अधिक वोट पाने वाला प्रत्याशी साक्षात्कार में चयनित नहीं हो पाया था। इसलिए यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि चुनाव परिणाम ही निर्णायक होंगे।हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों और चुनावी पंडितों का मानना है कि यश घनघोरिया की 70,000 वोटों की बढ़त को नज़रअंदाज़ करना संगठन के लिए कठिन होगा।
उनके अनुसार, “अब साक्षात्कार मात्र एक औपचारिकता रह गया है।”फिलहाल सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले इस इंटरव्यू पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button