पढ़ाई के बहाने भोपाल से बना रहा था दिल्ली को दहलाने का प्लान
भोपाल से पकड़ाए संदिग्ध आतंकी अदनान खान ने अपने कमरे से खड़ा किया नेटवर्क

पढ़ाई के बहाने भोपाल से बना रहा था दिल्ली को दहलाने का प्लान
– भोपाल से पकड़ाए संदिग्ध आतंकी अदनान खान ने अपने कमरे से खड़ा किया नेटवर्क
भोपाल यशभारत। राजधानी भोपाल स्थित करोंद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया संदिग्ध आतंकी पढ़ाई के बहाने भोपाल से ही दिल्लली को दहलाने का प्लान बना रहा था। अपने कमरे में आठ से दस घंटे तक बैठकर ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मंच तैयार किया जिसके माध्यम से नेटवर्क खड़ा किया था। दिल्ली को दहलाने वाली साजिया को देश की खुफिया एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। अददान से अब तक की हुई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह सीरिया के कमांडर के सीधे संपर्क में था।
एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश हुआ है जो सुरक्षा संस्थाओं के लिए चेतावनी बनकर आई। 20 वर्षीय सैयद अदनान की गिरफ्तारी से पता चला है कि वह केवल ऑनलाइन बातों का शौक़ीन नहीं था। शुरुआती पूछताछ में अदनान ने स्वीकार किया है कि उसने पढ़ाई के बहाने ही अपनी पूरी साजिश को रच रहा था। लैपटॉप और मोबाइल पर सक्रिय रहता और एन्क्रिप्टेड चैनलों के माध्यम से निर्देश प्राप्त करता था।
ऑनलाइन माध्यम से ले रहा था प्रशिक्षण
अदनान को सीरिया स्थित नेटवर्क से एक एन्क्रिप्टेड मैसेज मिला था, जिसमें दिल्ली के कुछ स्थल संभावित टार्गेट बताए गए थे। वहीं, वह अपने एक स्थानीय साथी के साथ हथियार व विस्फोटक जुटाने की कोशिश में था। शुरुआती छापों और डिजिटल साक्ष्यों से पता चला है कि वह डार्क वेब, टेलीग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर सक्रिय था और वहां से निर्देश व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अदनान की गतिविधियां बचपन से संदिग्ध नहीं रही है। बताया जा रहा है कि उसने 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। परिवार ने उसे कोचिंग दिलवाई थी। परिजनों को वास्तविकता का अंदाजा तब नहीं हुआ जब उसकी ऑनलाइन गतिविधियां और कट्टरपंथी समूहों के साथ मुलाकात तेज हुई।
दिल्ली निवासी युवक के संपर्क में था
2024 में ज्ञानवापी केस के जज को ‘काफिर’ कहकर धमकी देने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी ने भी सुरक्षा नेटवर्क के साथ उसके खतरे को बढ़ाया और इसी घटना के बाद उसकी पहचान दिल्ली के एक अन्य कट्टरविचार धारा के युवक से जुडऩे के रूप में हुई।
एजेंसियों ने बढ़ाया जांच का दायरा
जांच एजेंसियों ने अदनान को गिरफ्तार कर संभावित बड़े हादसे को रोका। पूछताछ से मिले डिजिटल चैट्स, एन्क्रिप्टेड मैसेज और ऑनलाइन लेन-देन की जांच जारी है। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज का दुरुपयोग कर कट्टरपंथी संगठन युवाओं को लक्षित कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियां इस मामले में नेटवर्क के अन्य संभावित साथियों तक पहुंचने के लिए डिजिटल फॉरेंसिक और इंटरसेप्ट ऑपरेशन्स तेज कर चुकी हैं। जांच अधिकारी अब अदनान और उसके सहयोगी से विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि योजना की वास्तविक रूपरेखा क्या थी, किन जगहों को निशाना बनाया जाना था और क्या किसी बाहरी मदद की व्यवस्था हुई थी।







