जबलपुरमध्य प्रदेश

हाथीताल क्षेत्र में घर में बन रहा था नकली घी,पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मारा छापा

बड़ी तादाद में नकली घी और दही सहित अन्य सामग्री बरामद

जबलपुर,यशभारत। दीपावली त्योहार में मिलावट का दौर जारी है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर पुलिस के साथ खाद्य विभाग ने जब हाथीताल के पास ऐरावत परिसर स्थित एक घर पर छापा मारा तो, वहां से बड़ी संख्या में मिलावट युक्त घी और दही मिला। वह खराब हो चुका था। पूछताछ के दौरान पता चला कि दुकान गंगा नगर में है, इसके बाद पुलिस की एक टीम दुकान पहुंची, जहां से नकली घी और दही सहित अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने दुकान संचालक के परिवार वालो से पूछताछ की तो उन्होंने बहस करते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने घर और दुकान से मिलावटयुक्त सामान बरामद करने के बाद दुकान को सील करने की कार्रवाई की।

014

गोरखपुर क्षेत्र के सीएसपी महादेव नागोतिया को जानकारी मिली कि, हाथी ताल क्षेत्र में नकली घी बिक रहा है. पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम के साथ जब यहां छापा मारा तो उन्हें दुकान पर बड़ी तादाद में घी बरामद हुआ. पुलिस ने जब दुकानदार से बात की तो उसने बताया कि उसकी डेयरी है, वहीं से घी बनकर आता है. तो पुलिस ने गंगानगर में उसके घर पर छापा मारा जिसे वह डेयरी बता रहा था. यहां पुलिस को बड़ी तादाद में वनस्पति घी के कंटेनर मिले और कुछ दही मिला. पुलिस का कहना है कि यह असली घी में वनस्पति घी मिलाकर एसेंस डालकर घी तैयार कर रहा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button