देश

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत :  घने कोहरे के बीच जामगांव-बोरी पीपरडाही मार्ग पर हादसा, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार

Table of Contents

मंडलाl जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह जामगांव से बोरी पीपरडाही के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button