जबलपुरमध्य प्रदेश

दो विधायकों के चक्कर में अटकी है भाजपा नगर कार्यकारिणी की घोषणा

नाम तो फाइनल हो चुके हैं केवल अंतिम मोहर लगना बाकी

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष की घोषणा हुए 10 महीने का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक भी अपनी कार्यकारिणी फाइनल नहीं कर पाए हैं जबकि ग्रामीण की कार्यकारिणी पहले ही होते हो चुकी है। इस संबंध में भाजपा के अंदरखाने से ही दो खबरें निकाल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक शहर के दो विधायकों के बीच एक पद को लेकर आम सहमति न बन पाने के कारण घोषणा में विलंब हो रहा है। एक विधायक जहां महामंत्री के पद पर अपने समर्थक को स्थान दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दूसरे विधायक उसकी विरुद्ध खडे नजर आ रहे और यही कारण है कि अब तक कार्यकारिणी की घोषणा संभव नहीं हो पाई जबकि सूत्रों के मुताबिक बाकी नाम तो लगभग फाइनल हो चुके हैं केवल उसे पर अंतिम मोहर लगना बाकी है लेकिन दो विधायकों के बीच फंसा पेंच विलंब का कारण बन रहा है।

गौरतलब है कि वर्तमान में भाजपा के तीन विधायक हैं और स्वाभाविक है कि तीनों ही अपने-अपने चहेते पुकारकानी में स्थान दिलवाने प्रयासरत हैं। कार्यकारिणी में अध्यक्ष के बाद महामंत्री का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है और यही कारण है कि दोनों विधायक अपने-अपने समर्थक को इस पद पर देखना चाह रहे हैं। बाकी नाम पर तू रायशुमारी हो चुकी है और सहमति भी बन गई है किंतु महामंत्री के पद को लेकर पेंच फस गया है अब देखना यह है कि आगे क्या होता है और कौन विधायक कितना सफल हो पाता है।

हांलाकि जब इस संबंध में महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं है सभी वरिष्ठो से रायशुमारी और सहमति के बाद ही कार्यकारिणी का प्रारूप तैयार किया गया है और जल्द ही औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पहले ही यह संकेत दे दिए हैं कि कार्यकारिणी में 20-21 लोगों से ज्यादा शामिल नहीं होंगे। ऐसे में नाम फाइनल करना भी मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button