जबलपुरमध्य प्रदेश

सिहोरा बस हादसे में तीसरी मौत दर्ज,बैठकी से विसर्जन तक नौ लोगों की गई जान

नवरात्र और दशहरा हादसों के लिए रखा जाएगा याद

जबलपुर यश भारत। इस वर्ष का नवरात्र और दशहरा शहर और आसपास हुए हादसों के लिए भी याद रखा जाएगा। बैठकी से लेकर प्रतिमा की विसर्जन तक हुए हादसों में नौ लोगों की मौत हुई जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। गोराबाजार थाना क्षेत्र में करंट से हुई दो मौत के बाद मंगलवार 30 सितंबर की रात भीड़ में घुसी बस हादसे में घायल एक महिला की अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है।

सिहोरा बस हादसे में यह तीसरी मौत दर्ज हुई है जबकि कुछ घायलों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पूर्व इसी हादसे के घायल सिपाही लाल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था जबकि एक मौत पहले ही हो चुकी थी। सिहोरा के गोरी तिराहा मै हुए इस हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे इसी घटना में घायल रोली सोनी की गत दिवस उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि इस घटना के आरोपित बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस हादसे के अलावा भी नवरात्रि से लेकर विसर्जन तक अनेक हादसे हुए जिनमें आठ लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी पहली घटना संजीवनी नगर। पहली घटना संजीवनी नगर गढ़ा क्षेत्र से सामने आई थी जहां पंडाल की तैयारी कर रहे दो युवकों को करंट लग गया था जिसमें से एक की मौत हो गई थी। इसके अलावा बरगी क्षेत्र में दो बच्चों की मौत गढा में ही विसर्जन के दौरान मंच गिरने की घटना में एक महिला की मौत गोरा बाजार हादसे में दो मौत सिहोरा हादसे में तीन मौत शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button