मध्य प्रदेशराज्य

समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोवर्धन रैकवार का निधन : अंतिम संस्कार में उमडा जन सैलाब 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मांझी समाज के नेता व समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोवर्धन रैकवार का रविवार की सुबह निधन हो गया। दोपहर को हुए उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ जन सैलाब के रूप में उमड़े विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कांग्रेस व सेवादल से जुड़े रहे दिवंगत गोवर्धन रैकवार जिला शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व मछुआ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत संगठन के कई पदों पर रहे हैं। उनके निधन का समाचार फैलते ही कांग्रेस तथा विभिन्न वर्गों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। दोपहर में उनके निवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अंतिम यात्रा के काकागंज मुक्ति धाम में पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम संस्कार के बाद मुक्तिधाम पर ही शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसका संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि मांझी समाज द्वारा स्थापित गंगा मंदिर के निर्माण और विकास के साथ उन्होंने काकागंज मुक्तिधाम के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मांझी व मछुआ वर्ग की समस्याओं के निराकरण को लेकर वे हमेशा मुखर रहे है और कांग्रेस द्वारा किए गए विभिन्न जन आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। उनका निधन सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। लोकसभा के पश्चात सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की। मौन श्रद्धांजलि उद्घोषणा सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोवर्धन रैकवार के निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव रेखा चौधरी जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुहासा पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।

काकागंज मुक्ति धाम में हुए अंतिम संस्कार में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अमित रामजी दुबे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, जगदीश यादव, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, पार्षद ताहिर खान, शरद पुरोहित, पंकज सिंघई, पत्रकार प्रदीप दुबे, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, द्वारका चौधरी, ऋषभ जैन गल्ला, साजिद राईन, द्वारका चौधरी, लक्ष्मण चौरसिया, रामकिशन चौरसिया, निखिल चौकसे, श्रीदास रैकवार, हेमराज रजक, चंदन सुहाने, धर्मेंद्र चौधरी, शेरू भाईजान, नितिन पचौरी, अलीम तज्जू खान, समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button