सतना।सतना दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान संवाद कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प हो गई। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़ रही है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी।
किसान संवाद रद्द होने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खाद आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
“हमारी फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री राज्य की डिमांड के आधार पर निरंतर आपूर्ति कर रही है। आज भी 1500 मीट्रिक टन खाद का रैक आया है। जरूरत पड़ने पर केंद्र से और आपूर्ति की जाएगी,” शिवराज ने कहा।
किसानों पर दर्ज पुराने मुकदमे हटाने की मांग
विधायक कुशवाहा ने मुलाकात में किसानों पर दर्ज पुराने मुकदमों को हटाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन मामलों से किसान मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं। इसके अलावा उन्होंने किसानों के साथ हो रही प्रशासनिक अभद्रता की शिकायत भी की।
कुशवाहा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।
शिवराज बोले – वन नेशन, वन इलेक्शन जरूरी
सतना शासकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित युवा संसद में शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से देश का समय और पैसा बर्बाद होता है।
उन्होंने मंच से युवाओं को एकजुट होकर देश में एक साथ चुनाव कराने की मांग करने का आह्वान किया।
Back to top button