
जबलपुर, यशभारत। नगर निगम के जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले वार्डों में क्षेत्र व्याप्त जलसंकट, लचर सफाई व्यवस्था, सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने क्षेत्रीय लोगों के साथ मिलकर जोन कार्यालय का घेराव किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि बारिश के मौसम में भी कुलीहिल टंकी को पूरा भरा नहीं जा रहा है जिससे लोग जलसंकट से जूझ रहे हैं। वही सडकों की स्ट्रीट लाइट बंद पडी हैं। इस संबंध में पूर्व में सूचना देने के बाद भी नगरनिगम अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों ने जल्द समस्याओं का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।







