कटनीमध्य प्रदेश
यश भारत की खबर का असर, चचरा बजरा डलवाकर कराई वैकल्पिक व्यवस्था, राह चलना हुआ आसान


पवई। बार्ड क्रमांक 10 हनुमान बाल मंदिर मार्ग मे सालों से पानी भराव की समस्या से लोग जूझ रहे थे वारिस के दौरान मार्ग मे पानी का भराव हो रहा था स्कूली बच्चों को आने जाने मे हिक्कत हो रही जिसे यश भारत मे प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चचरा तो डलवा दिया गया है फिलहाल लोगो का राह चलना तो आसान हुआ लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नही हो पाया अब देखना है कि नगर परिषद को उक्त मार्ग मे सी सी तथा नाली का निर्माण करा पाती है या इसी तरह काम चलाऊ चचरा और मुरम डालकर काम चलता रहेगा







