ग्वालियर |बारिश का कहर जारी है|अंचल में लगातार हो रही बारिश से तालाब, नदिया व बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। अत्यधिक पानी आने के चलते बहांगी खुर्द उटीला में तालाब की “पार’ टूटने से तालाब से तेज बहाव में पानी बह रहा है। तालाब के कैचमेंट एरिया में आने वाले छह गांव बिजौली, मुगलपुरा, रतवाई, जनापुरा, भेला, स्यावरी के 500 बीघा जमीन में पानी भर गया है।
खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई हैं। अभी राहत की बात है कि गांव में बस्ती तक पानी नहीं पहुंचा है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
Back to top button