डिंडौरीl जिले ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) योजना अंतर्गत 50 क्लस्टर का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिले में 7 स्थानों पर इनपुट रिसोर्स सेंटर (BRC) की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों के माध्यम से 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें प्रत्येक दो किश्तों में 50 हजार रुपये मिलेंगे।
बीआरसी का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती हेतु आवश्यक जैव आदान तैयार करने में सक्षम बनाना है। जो किसान स्वयं जैव-आदान तैयार नहीं कर सकते, उनके लिए यह केंद्र उच्च गुणवत्ता के जैव-आदान का उत्पादन कर उपलब्ध कराएंगे। इन केंद्रों में बायोगैस, गोमूत्र, गोबर की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य आवश्यक सामग्री का भी प्रबंध होगा।
किसानों को इन केंद्रों की स्थापना व संचालन हेतु इंट्रस्ट ग्रुप, एफपीओ, एफपीसी, पंजीकृत गौशाला, अन्य पंजीकृत संस्थाएं, सहकारी समितियां एवं ‘आत्मा’ संगठन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इच्छुक समूह या संस्थाएं 15 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन संबंधित दिशा-निर्देशों के साथ ‘आत्मा’ जिला डिंडौरी में जमा कर सकते हैं।
बीआरसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान बीटीएम एवं एटीएम जिला और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
Back to top button