विदेश

विक्ट्री डे पर चीन ने दिखाई सैन्य ताकत

जिनपिंग बोले- हम किसी की धमकियों से नहीं डरते,पुतिन-किम समेत 25 देशों के नेता शामिल रहे शामिल

बीजिंग, एजेंसी। चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर विक्ट्री डे परेड मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने थियानमेन चौक से भाषण दिया। जिनपिंग ने कहा कि चीन किसी की धमकियों से नहीं डरता और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने लोगों से इतिहास को याद रखने और जापान के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले सैनिकों को सम्मान देने की अपील की।

जिनपिंग के भाषण के बाद देश की सैन्य ताकत दिखाई गई। इसमें परमाणु क्षमता वाली लंबी दूरी की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं।रिपोर्ट के मुताबिक परेड में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स, वाईजे-21 एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और छ्वरु-3 पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल दिखाई गई। इसके अलावा ष्ठस्न-5ष्ट न्यूक्लियर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का एडवांस वर्जन है।
द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार की 80वीं सालगिरह के मौके पर शी जिनपिंग अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड की मेजबानी कर रहे हैं. दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जापान ने चीन के सामने घुटने टेक दिए थे, जिसके लिए चीन ने इस सैन्य परेड का आयोजन किया है. चीन ने विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए 26 देशों को निमंत्रण भेजा था, जिसमें उसके खास दोस्त- रूस, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान- भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button