जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सीएम राइज स्कूलों में प्राचार्यों की नियुक्तियों पर धांधलीः प्राचार्य का साक्षात्कार के बाद इंटरनेट मीडिया में घूम रही चयन सूची

जबलपुर,यशभारत। सीएम राइज स्कूल में प्राचार्य की भर्ती से पहले धांधली के आरोप लगने लगे हैं। नियुक्ति अपनी पूरी हुई भी नहीं है लेकिन चयन सूची इंटरनेट मीडिया में घूमने लगी है। प्रांतीय शासकीय शालेय व्याख्याता एवं प्राचार्य संघ के आरोपों पर यकीन करे तो चयन सूची पहले ही लीक हो गई है। जिसमें मापदंडों के बिना ही आवेदकों का चयन हुआ है। संघ की तरफ से आयुक्त लोक शिक्षण को इस संबंध में शिकायत दी गई है।

क्या है शिकायत में

276 सीएम राइज स्कूल के लिए प्राचार्यो की चयन प्रक्रिया के लिए विज्ञापन 26 अक्टूबर को लोक शिक्षण संचालनालय से जारी किया गया। इसमें पात्र 238 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए संभागवार 25,26 और 27 नवंबर को बुलाया गया। साक्षात्कार के बाद 131 चयनीत अभ्यार्थियों की सूची बिना सक्षम अधिकारी के जारी हुई। आदेश में प्रमाण पत्र और एमएड की जानकारी मांगी गई। इसके पश्चात 131 प्राचार्यो की सूची में 69 प्राचार्यो की सूची जिसमें बिना सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर इंटरनेट मीडिया में जारी हुई। जिन्हें 9 दिसंबर को अकादमिक प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने का आदेश दिया गया। इस चयनीत सूची में 32 प्राचार्य एमएड, 28 प्राचार्य बिना एमएड तथा 09 प्राचार्य ऐसे थे जिनका नाम 131 की चयन सूची में नाम ही नहीं था। संघ का आरोप है कि साक्षात्कार के बाद अंको के आधार पर मेरिट सूची जारी होनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संघ के प्रांताध्यक्ष अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव, जिला प्रमुख महामंत्री एके दीक्षित ने नियुक्ति प्रक्रिया पर अपत्ति दर्ज कराते हुए जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Latest Update
Powered by Aplu.io
Unable to load articles. Please try again later.