जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी

ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए।

बिहार में हाई अलर्ट: नेपाल के रास्ते घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी

बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी) आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।

Hero Image

बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है।

नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को किया अलर्ट। सीमावर्ती जिलों के एसपी को किया गया सतर्क। खंगाले जा रहे नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे। पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया की राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के आलोक में सीमावर्ती जिलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।इन आतंकियों के अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचने और पिछले सप्ताह बिहार में घुसने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं. इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है? बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button