
जबलपुर यश भारत। पनागर के देवरी स्टेशन में कोयले से लदी मालगाड़ी के एक रैक में बीती रात करीब 11: 45 बजे अचानक आग भड़क गई यह तो अच्छा हुआ कि जिस समय यह घटना हुई मालगाड़ी स्टेशन पर खड़ी थी। आग लगने की सूचना तत्काल नगर पालिका पनागर के दमकल को दी गई सूचना मिलते ही दमकल का वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा लाइन बंद कराकर आग को काबू में किया। नगर पालिका पनागर के दमकल कर्मी संतोष बेलवंशी के अनुसार कोयले से लदी मालगाड़ी की 14 नंबर रैक में आग लगी थी जिस समय रहते काबू में कर लिया गया। मालगाड़ी कटनी की ओर से जबलपुर तरफ जा रही थी। इस घटना से देवरी स्टेशन में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल निर्मित रहा। आग किन कारणों से लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया था।







