भोपाल

सडक़ किनारे खड़े हो रहे वाहन, पार्किंग की जगह नहीं  – आए दिन बन रही विवाद की स्थिति, लग रहा जाम

सडक़ किनारे खड़े हो रहे वाहन, पार्किंग की जगह नहीं
– आए दिन बन रही विवाद की स्थिति, लग रहा जाम
भोपाल यशभारत। राजधानी भोपाल में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह अवैध पार्किंग के कारण जाम के हालात बन रहे हैं तो वहीं अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाअें क अंदेशा बना हुआ रहता है। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा व्यवस्था सुधारने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन हालत यह है कि समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जाम की समस्या का समाधान प्रशासन ढूंढ ही नहीं पाया है।
मुख्य सडक़ों पर, फुटपाथों पर और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के कारण यातायात बाधित होता है। लोगों का कहना है कि वाहनों का बढ़ता दबाव और लगातार हो रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाना जरूरी है। एक समय था जब भोपाल शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। आए दिन लगने वाले जाम और बेतरतीब खड़े होने वाले वाहन राजधानी की सूरत बिगाड़ रहे हैं।
शहर में नहीं पार्किंग की सुविधा
शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं है जिसके चलते वाहन चालकों के लिए वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं है। यशभारत टीम ने शहर के कुछ इलाकों का जायजा लिया तो कई चौंकाने वाले नजारे सामने आए। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र दस नंबर मार्केट में वाहनों के लिए पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण वाहन रोड किनारे खड़े रहे। यहां पर कई अस्पताल भी हैं जिनके सामने भी वाहन खड़े हुए थे। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अवैध पार्किंग बनाई वसूल रहे रुपए
एमपी नगर में मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन किया जा रहा है, यहां सडक़ किनारे पार्किंग चार साल पहले ही घोषित की जा चुकी है बावजूद इसके यहां पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। विशाल मेगा मार्ट, इंडियन बेंक, बापू की कुटिया सहित अन्य स्थानों पर पर्ची काटी ज रही है, लेकिन वाहन चालकों के वाहन बेतरतीब खड़े हो रहे हैं। इसी तरह मनोहर डेयरी के सामने, ज्योति चौराहा व एमपी नगर जोन टू में भी पार्किंग की सुविधा नही हैं।
आए दिन हो रहे विवाद
शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण वाहन चालकों को आए दिन विवाद का सामना करना पड़ता है। लोग जहां तहां वाहन खड़ा कर देते हैं कई बार घरों व दुकानों के सामने भी वाहनों की कतार लगी रहती हैं जिसके कारण विवाद की स्थिति बन जाती है। वाहन चालकों का कहना है नगर निगम ने कुछ जगहों पर तो पार्किंग की सुविधा कर दी है, लेकिन कई जगह ऐसी हैं जहां पर पार्किंग की जगह निर्धारित ही नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button