जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वतंत्रा दिवस पर पहले मुख्यमंत्री का लिखित संदेश करते थे वाचन

हर जिले में लाइव उ‌द्बोधन होगा डॉ. मोहन यादव का

भोपाल सूर्यकांत चतुर्वेदी – 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में होने वाले कार्यक्रम के दौरान अब तक प्रभारी मंत्री बतौर मुख्य अतिथी परेड की सलामी लेने के बाद। जहां पंरपरागत रुप से मुख्यमंत्री का संदेश पड़ते थे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। बदलाव के तहत प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री का भाषण पहने की जगह लाइव प्रसारण आमजन के साथ देखेगें। इसके लिए इस बार जिला स्तर पर होने वाले आयोजनों में बड़ी एलईडी लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार इसके लिए शासन स्तर से आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। निर्देशों में कहा गया है कि एलईडी स्क्रीन की स्थापना ऐसे स्थान पर की जाए, जहां से समारोह में उपस्थित सभी नागरिक सहजता से प्रसारण देख सकें। इसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। 14 अगस्त को समारोह की सभी तैयारियों की रिहर्सल करने को कहा गया है। रिहर्सल के दौरान मुख्य कार्यक्रम के सभी चरणों
झंडा वंदन, मुख्यमंत्री संदेश, सांस्कृक्तिक प्रस्तुतियां आदि का पूर्वाभ्यास किया जाए। इसकी वजह से अब पूरे प्रदेश में एक साथ परेड और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री करेंगे जिलों की बात

मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण होने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा संबंधित जिले में संचालित सरकारी योजनाओं और विकास के कामों की जानकारी अपने भाषण के माध्यम से आमजन को देंगे।

03 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button