जबलपुर

कई को सेना के सिविल पदों पर नियुक्ति पत्र देकर झटके 45लाख रुपये, जालसाज पूर्व आर्मी मेन को मिल्ट्री इंटेलिजेंस को पकड़ कर रांझी थाने को सौंपा

जबलपुर यशभारत।डिफेंस सिविल एम्लाइज के रूप में सेना में फर्जी नियुक्ति देकर लाखों रुपए वसूलने वाले एक एक्स आर्मी मेन को सेना की इंटेलीजेंस टीम ने दबोच कर उसके पास से नकली नियुक्ति पत्र ,सील आदि बरामद की।इंटेलिजेंस टीम द्वारा पूछताछ में पूर्व आर्मी मेन ने अब तक 45लाख रुपए वसूलना स्वीकार किया है।उसके पास से और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।बताया जाता है कि मढ़ई निवासी राजेश राजभर मिल्ट्री अस्पताल में सन 2016 तक नायक के पद पर रहकर रिटायर हो गया।उसके बाद से ही वह युवक युवतियों को सेना में सिविल पद जैसे एलडीसी, मेसेंजर वाय,माली आदि पदों पर भर्ती का आश्वासन देकर लाखों रुपए ऐंठता रहा।बदले में वह उन्हें नकली चयनित सूची दिखा कर अपना भरोसा मजबूत करता रहा और उनसे लाखों रुपए झटक लिए।बताया जाता है कि जब नियुक्त पत्र लेकर युवा संबंधित विभाग में पहुंचे तो उन्हें नकली नियुक्ति पत्र के साथ ठगे जाने की जानकारी लगी।सेना के उच्च अधिकारियों ने इस मामले में मिल्ट्री इंटेलिजेंस ब्यूरो को सक्रिय किया।एम आई ने अथक प्रयासों के बाद राजेश राजभर को पकड़ कर पूछताछ की।उसके पास से सेना के506आर्मी बेस वर्कशॉप,हेड क्वाटर एम बी एरिया, जम्मू कश्मीर राइफल रेजिमेंट सेंटर और आई एच क्यू दिल्ली के नाम से फर्जी ज्वाइनिंग पत्र,फर्जी चयन सूची आदि जप्त की है।सेना की एम आई द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को रांझी पुलिस ने हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button