80 हजार का इनामी तस्कर बुच्ची भोपाल से गिरफ्तार : करोड़ों रुपए की संपत्ति फ्रीज

रीवा lपुलिस ने अब नशे के सौदागरों के खिलाफ ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. ये ब्रह्मास्त्र है सफेमा एक्ट, जो ड्रग माफियाओं के लिए काल साबित हो रहा है. हाल ही में 17 NDPS के मामलों में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे 80 हजार के इनामी शातिर तस्कर विजय साहू उर्फ बुच्ची को रीवा पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया था. आरोपी जेल में कैद है, इधर पुलिस ने मुंबई सफेमा कोर्ट के निर्देश पर तस्कर के 2 करोड़ 2 लाख की अवैध कमाई से तैयार अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया. कुछ वर्षो से बढ़ते अवैध नशे के ग्राफ से विंध्य की छवि तो धूमिल थी ही, पुलिस और सरकार के लिए भी मेडिकल नशे का कारोबार चुनौती बना हुआ था. सरकार के निर्देश पर पुलिस ने नशे के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया और ताबड़तोड़ कार्रवाईयां शुरू कीं. इसके बावजूद भी नशे के व्यपार मे संलिप्त अन्य तस्कर पुलिस के लिए नई चुनौती बनकर कर लगातार उभरते गए. इसके बाद पुलिस के लिए “सफेमा” ब्रह्मास्त्र बना.
SAFEMA एक्ट 1976 के तहत तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को पुलिस द्वारा जब्त किए जाने का प्रावधान है. कोर्ट के निर्देश के बाद रीवा पुलिस ने भी सफेमा एक्ट को नशे के सौदागरों के खिलाफ ब्रह्मास्त्र के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. हाल ही मे पुलिस ने नशीली कफ सिरप के सौदागरों में से एक तस्कर विजय साहू उर्फ बुच्ची की अवैध सम्पति पर कार्रवाई की है.
रीवा पुलिस ने विभिन्न विभागों की मदद से प्रमाण एकत्रित करते हुए मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था, जिसके बाद ड्रग माफियाओं और तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने वाली सफेमा कोर्ट ने विजय साहू द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित रीवा और कटनी स्थित करोड़ों की अचल संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश पारित कर दिया.
पुलिस ने विजय साहू को कई बार पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कमयाब हो जाता था. मगर पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत कुख्यात तस्कर विजय साहू उर्फ बुच्ची को भोपाल से आखिरकार गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली. तस्कर विजय साहू रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया का निवासी है. आरोपी साल 2007 से नशीली कफ सिरप कोरेक्स के व्यपार मे संलिप्त था. पकड़े गए कुख्यात आरोपी विजय साहू के खिलाफ 17 से अधिक NDPS सहित अन्य अपराधो के प्रकरण जिले के कई थानो मे पहले से दर्ज थे.
सीएसपी रितु उपाध्याय ने बताया, ” हाल ही में शुरू किए गए “नशे से दूरी है जरुरी” अभियान के तहत की गई यह कार्रवाई रीवा संभाग में किसी तस्कर की संपत्ति को फ्रीज करने की पहली करवाई है. इससे नशे की तस्करी कर धन अर्जित करने वाले अन्य अवैध कारोबारियों का मनोबल टूटेगाl







