भोपाल
नर्मदा पहुंचेगी खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी

नर्मदा पहुंचेगी खतरे के निशान के करीब, अलर्ट जारी
भोपाल यशभारत। प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर जारी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। राजधानी भोपाल की सड़कों पर जलजमाव हो गया है। कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी एवं अन्य सहायक नदियों (तवा, बारना) के जल ग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण, तीनों बांधों के जलद्वारों से सतत पानी निकासी की जा रही है। जिसके कारण आज रात्रि 12:00 बजे नर्मदा नदी स्थित सेठानी घाट का जलस्तर 960 फीट से अधिक होने की संभावना है। कार्यपालन यंत्री तवा परियोजना ने बताया कि तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने के लिए अलर्ट किया गया है।







