भोपाल

एमडी ड्रग तस्करी मामला: पुलिस ने एक ड्रग पैडलर को भोपाल एयरपोर्ट से पकड़ा, दूसरे को शहर में ही दबोचा

एमडी ड्रग तस्करी मामला:
पुलिस ने एक ड्रग पैडलर को भोपाल एयरपोर्ट से पकड़ा, दूसरे को शहर में ही दबोचा
-यासीन मछली की पार्टी में आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से भी पूछताछ
भोपाल यशभारत।
राजधानी में एमडी ड्रग की तस्करी मामले में पुलिस ने आज सुबह दो ड्रग पैडलरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एक को दिल्ली से लौटते वक्त राजाभोज एयरपोर्ट से पकड़ा है, जबकि दूसरे पैडलर को शहर से भी हिरासत में लिया है। दोनों पैडलर आरोपी यासीन मछली के करीबी हैं। वहीं क्राइम ब्रांच ने यासीन मछली की पार्टी में आए एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिसने पार्टी के दौरान आरोपी यासीन के फार्म हाउस पर फायरिंग की थी। क्राइम ब्रांच एमडी ड्रग की तस्करी से जुड़े मुख्य आरोपियों और उनके पैडलरों की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। जल्द ही इस मामले में ओर भी आरोपियों की गिरफ्तारी होना तय माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एमडी ड्रग की तस्करी के मुख्य आरोपी यासीन अहमद मछली के 2 करीबियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने आज पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने राजाभोज एयरपोर्ट से जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को उस वक्त धरदबोचा, जब वह दिल्ली से भोपाल लौट रहा था। वह जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकला पहले से मौजूद क्राइम ब्रांच ने उसे हिरासत में ले लिया। जगजीत सिंह उर्फ जग्गा से क्राइम ब्रांच एमडी ड्रग और यासीन के संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथी पुलिस ने टीटी नगर क्षेत्र से अंश चवला को भी हिरासत में लिया है। अंश मूलचंद मेडिकल संचालक का बेटा है। जो यासीन अहमद का काफी करीबी माना जा रहा है। उसके और यासीन के बीच की चैट(बातचीत) पुलिस को मिली थी। वहीं तीसरा पैडलर गौरव चौहान भी पुलिस हिरासत में है। गौरव चौहान के पास से भी क्राइम ब्रांच एमडी ड्रग की तस्करी के पैडलर से चैट मिली है।

शारिक मछली और मोहित बघेल के खिलाफ जांच शुरू:-
सूत्रों ने बताया कि एक पीडि़ता ने शारिक मछली, मोहित बघेल और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पिपलानी थाने में आवेदन दिया था। जिसकी जांच अब एमपी नगर थाना पुलिस की महिला अधिकारी को सौंपी गई है। जांच के बाद पुलिस अब शारिक और उसके गुर्गो पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। ये मामला उस समय भी उठा था, जबकि लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के मामला उजागर हुआ था। इस मामले में पिपलानी पुलिस ने पीडि़ता को थाने से चलता कर दिया था। बताया जाता है कि इस मामले में आज पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है।

सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ कैंपेनिंग:-
दरअसल जग्गा की लंबी चैट यासीन के मोबाइल में मिली थी। चैट में ड्रग को लेकर बात सामने आई है। सूत्र बताते हैं जिन दो पैडलरों को क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया है, वह जग्गा और अंश चावला सोशल मीडिया पर कैंपेनिंग चला रहा था। इस कैंपेनिंग का नाम ‘जस्टिस्ट फॉर यासीन’ रखा गया था। इससे जुड़े लोगों से भी पुलिस पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से भी पूछताछ:-
ड्रग्स और लव जिहाद केस में आरोपी यासीन अहमद के चाचा और शहर के बड़े मछली कारोबारी सारिक मछली भी फंसता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से कराई फायरिंग यासीन अहमद उर्फ मछली के मोबाइल में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो भी पुलिस को मिला है, जो यासीन के बुलावे पर भोपाल में पार्टी करने आया था। वह मछली के हथाईखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर रुका था, इस दौरान उसने वहां पर फायरिंग भी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button