मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेवः मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ -रियल एस्टेट और शहरी विकास पर होगा फोकस

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेवः मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
-रियल एस्टेट और शहरी विकास पर होगा फोकस
भोपाल यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 सिटीज ऑफ टुमॉरो का उद्घाटन करेंगे। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य प्रदेश में शहरी विकास और रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देशभर से 1500 से ज्यादा निवेशक, उद्योगपति और कॉर्पोरेट प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री एक्जीबिशन का अवलोकन करेंगे और विशिष्ट अतिथियों के साथ बैठक करेंगे। 3 बजे दीप प्रज्वलन कर कॉन्क्लेव की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कई संस्थाएं जैसे क्रेडाई, नगर निगम, स्मार्ट सिटी, मेट्रो, हाउसिंग बोर्ड और एलआईसी भी शामिल होंगी। कॉन्क्लेव में चार तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें आधुनिक शहरी तकनीक, हरित विकास, ट्रैफिक सिस्टम और शहरों के भविष्य पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान रूक्क लॉकर और श्वञ्ज अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन समिट 2025 का ब्रोशर लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही एमओयू साइनिंग, सौगात का अनावरण और निवेशकों को प्रशस्ति-पत्र भी दिए जाएंगे। निवेश से जुड़े लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी। प्रदेश में शहरी विकास के क्षेत्र में मेट्रो, ई-बस, मल्टीमॉडल हब, अफोर्डेबल हाउसिंग, स्वच्छ ऊर्जा और स्मार्ट रोड जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। अब तक 8.32 लाख से अधिक किफायती आवास बन चुके हैं और 10 लाख से अधिक पर कार्य जारी है, जिनमें 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी 2025 लागू की है और 552 इलेक्ट्रिक बसें जल्द शुरू होंगी। 17,000 से अधिक शहरी योजनाएं, 2,800 करोड़ के स्वच्छता और 2,000 करोड़ के वॉटर फ्रंट प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। 21,000 करोड़ की परिवहन योजनाएं संचालित हैं। यह ग्रोथ कॉन्क्लेव प्रदेश को शहरी परिवर्तन और निवेश के नए अवसरों की दिशा में आगे ले जाने वाला बड़ा कदम साबित होगा।







