पुलिस अधिकारी बन महिला को 12 घंटो डिजिटल अरेस्ट करने वाला जालसाज गिरफ्तार -अपने शिकार को जेल भेजने की धमकी देकर वीडियो कॉलिंग पर रखा था डिजिटल अरेस्ट

पुलिस अधिकारी बन महिला को 12 घंटो डिजिटल अरेस्ट करने वाला जालसाज गिरफ्तार
-अपने शिकार को जेल भेजने की धमकी देकर वीडियो कॉलिंग पर रखा था डिजिटल अरेस्ट
भोपाल यशभारत।
राजधानी की सायबर क्राइम पुलिस ने एक महिला को वीडियो कॉलिंग पर 12 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट कर पांच लाख की ऐंठने वाले शातिर जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी बनाकर वीडियो कॉलिंग पर लोगों को जेल जाने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट करता था। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों के संबंध मेें पूछताछ कर ही है।
सायबर पुलिस के मुताबिक सत्यम-शिवम परिसर बीमाकुंज कोलार की रहने वाली अनु वर्मा पति स्व. कमलेश कुमार ने इस संबंध में लिखित शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल किया। अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनका मोबाइल नंबर इनलीगल है। इसके साथ ही पुलिस से संपर्क कर सभी नंबरों को सीज करने और उन्हें पुलिस कस्टडी में लेने व अरेस्ट करने की धमकी देकर, डराने व धमका लगा। इस दौरान आरोपी ने उन से पांच लाख रूपए ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। सायबर क्राइम पुसिल ने साक्ष्यों के आधार पर कल भलउताल जिला चुरू राजस्थान निवासी रविन्द्र सिंह पिता जयसिंह(35) को पीथमपुर धार से गिरफ्तार किया है।
तरीका ए वारदात-
जालसाज ने महिला को काल करके खुद को पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद महिला के मोबाईल नंबर को इंनलीगल गतिविधियों में संलिप्त होने का डर दिखाकर फर्जी एफआईआर नंबर भेजा। आरोपी ने नेशनल सीके्रट केस बताकर किसी अन्य को बताने से मना किया गया था। ठगी की वारदात को अंजाम देने के एिल आरोपी ने महिला को लगभग 12 घंटों तक व्हाटसएप वीडियो काल पर डिजीटल अरेस्ट रखा। वहीं किसी को बताने पर लोकल थाने के माध्यम से अरेस्ट करके पुलिस कस्टडी में जेल भेजने का डर दिखाया। जिसके बाद आरोपी ने फरियादि के बैंक खाते में जमा रूपयों को इनलीगल होना बताकर रूपयों के बेरिफाई करने के लिए भेजने को कहा गया, जो फरियादी महिला ने बैंक जाकर आरटीजेएस के माध्यम से 5 लाख रूपये अनावेदक बैंक खाते में भेज दिए गए। इस दौरान आरोपी ने महिला को पूरे वक्त व्हाट्सएप वीडियो काल पर रखा गया।







